शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल आयोजित किए गए। जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रॉयल में लड़कियों की जूनियर व सीनियर महिला वर्ग में दर्जनों खिलाड़ियों ने टीम में शामिल होने के लिए शिरकत की। जिला हॉकी संघ के सचिव एवं हॉकी कोच डा. बलदेव सिंह ने बताया कि सोनीपत के राई में लड़कियों के जूनियर वर्ग की 15 व 16 सितंबर को तथा महिला वर्ग की 17 व 18 सितंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी।
जूनियर वर्ग में सतवीर कौर, रितू, प्रीयंका, गुरप्रीत, ज्योति, सुखदीप, नीलम, सुदेश, भावना, ज्योति रानी, आराधना, अभिनाश, सुमिता, रितू, मनीषा, सनरा का चयन जिला स्तरीय टीम में किया गया है। जबकि सीनियर वर्ग में टीम की घोषणा नहीं की गई है। इस अवसर पर संघ के सहसचिव मुख्तयार सिंह, जगजीत सिंह, बीर सिंह, ऊषा रानी ने ट्रॉयल लिए।