Senior Men National Hockey 2021: उत्तर प्रदेश ने हॉकी में करीबी मुकाबले में कर्नाटक को 2-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए मोहम्मद आमिर खान (चौथे) और विशाल सिंह (आठवें) ने गोल किए जबकि कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद राहील ने 22वें मिनट में किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश ने हॉकी में करीबी मुकाबले में कर्नाटक को 2-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए मोहम्मद आमिर खान (चौथे) और विशाल सिंह (आठवें) ने गोल किए जबकि कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद राहील ने 22वें मिनट में किया।
विज्ञापन
पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 3-0 से पराजित किया। पंजाब के लिए कप्तान रूपिंदर पाल सिंह (28वें और 46वें मिनट) ने दो जबकि सुदर्शन सिंह (38वें मिनट) ने एक गोल किया। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच 21 दिसंबर को तीसरे स्थान का मैच खेला जाएगा।