फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेयर आफ द ईयर अवार्ड से चूके सरदार

Sat, 08 Dec 2012 10:48 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह एक बार फिर प्रतिष्ठित एफआईएच प्लेयर आफ द ईयर अवार्ड जीतने से चूक गए। इस बार यह अवार्ड जर्मनी के कप्तान मोरिट्ज फुएर्स्ट को दिया गया। फुएर्स्ट की कप्तानी में जर्मनी ने इस बार ओलंपिक गोर्ल्ड मेडल का खिताब जीता था। साथ ही फुएर्स्ट 2008 ओलंपिक गोल्ड और 2006 वर्ल्ड कप विजेता टीम के भी सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन


फुएर्स्ट ने यह अवार्ड आस्ट्रेलिया के कप्तान जेमी ड्वायर, नीदरलैंड के रोबर्ट वानडर होर्स्ट, जर्मनी के तोबाइस हॉक और भारत के सरदार सिंह को पछाड़ते हुए जीता। फुएर्स्ट पिछले दो साल भी पुरस्कार के लिए नामित थे। फुएर्स्ट के ही टीम साथी फ्लोरियन फुच्स को यंग प्लेयर आफ द ईयर चुना गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें