फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोब्स बोले, पहले अपना डिफेंस सुधारे संदीप

Mon, 11 Feb 2013 11:32 PM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच माइकल नोब्स का कहना है कि राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को यदि टीम में वापसी करनी है तो उन्हें पहले अपने डिफेंस पर काम करना होगा। सिर्फ पेनाल्टी कॉर्नर तब्दील करने से टीम में संदीप की जगह पक्की नहीं हो सकती।
विज्ञापन

 
बकौल नोब्स, ‘संदीप ने भले ही हॉकी इंडिया लीग में 11 गोल किए हों लेकिन आपको यह भी देखना होगा कि उसने कितने मौकों का फायदा उठाया। सभी चयनकर्ता इस बात से सहमत थे कि संदीप का डिफेंस ठीक नहीं है। उसका काम गोल बचाना भी है, जो वह नहीं कर पा रहा है। हमारे पास इस समय संदीप से बेहतर खिलाड़ी हैं। लीग में जिन्होंने अच्छा खेला वे टीम में हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संदीप के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं। वह अभी भी कड़ी मेहनत कर टीम में अपनी जगह बना सकता है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें