एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को आखिरकार नौकरी मिल गई है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उनके समेत 14 खिलाडियों को बतौर कोच नौकरी पर रखा है।
रियो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट टी मरियप्पन को ग्रेड ए कोच के पद पर रखा गया है, जबकि बाकी 13 खिलाड़ियों को बी ग्रेड कोच पर रखा गया है।
साई में कोच पर रखे गए खिलाडियों में एथलीट अश्वनी अकुंजी, जिंसी फिलिप, सुरेंद्र सिंह, रोअर इंदरपाल सिंह, तीरंदाज माझी सवाईं, एथलीट ओपी जैशा, सविता पूनिया, एथलीट देबाश्री मजूमदार, मुहम्मद अनस, टी गोपी, राम सिंह यादव पैरा एथलीट शरद कुमार, अंकुर धामा शामिल हैं।