फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान रानी रामपाल ने दागे दो गोल, भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 4-0 से रौंदा

Mon, 27 Jan 2020 11:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रानी रामपाल
विज्ञापन

कप्तान रानी रामपाल के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम पर 4-0 की जीत के साथ ओलंपिक वर्ष का पहला दौरा शुरू किया। रानी के दो गोल के अलावा शर्मिला और नमिता टोप्पो ने गोल किए। भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने सामने होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी। भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वॉर्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वॉर्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें