फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईएल: राइनोज ने विजार्ड्स को हराया

Fri, 25 Jan 2013 12:13 AM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी में निक विल्सन (67वें) और एश्ले जैकसन (69वें) के गोल की बदौलत रांची राइनोज ने हॉकी इंडिया लीग के मुकाबले में उत्तर प्रदेश विजाडर्स को 3-1 से हरा दिया। यूपी की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। दूसरे हाफ में राइनोज के लगातार हमले से विजाडर्स का डिफेंस भौचक्के रह गए।
विज्ञापन


राइनोज के पहला गोल कप्तान मोरित्जे फ्यूरस्ते ने दागा, जिन्होंने 28वें मिनट में वीरेंद्र लाकड़ा के पास पर शानदार डिफ्लेक्ट से गेंद को गोलजाल में पहुंचा दिया। विजाडर्स के लिए एकमात्र गोल ल्यूक डोएरन ने 53वें मिनट में शानदार फ्लिक से किया।

राइनोज की यह लगातार तीसरी जीत है। तीन जीत और दो हार से रांची राइनोज अब अंक तालिका में 17 अंकों से दूसरे स्थान पर है जबकि यूपी विजाडर्स के पांच मैचों में 15 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। दिल्ली वेवराइडर्स इतने ही मैचों से 22 अंकों से चोटी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें