फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.46 करोड़ लोगों ने देखा एचआईएल के पहले छह मैच

Thu, 24 Jan 2013 08:08 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के उद्घाटन संस्करण में ही पहले छह मैचों को बंपर दर्शक मिले हैं। एक रिचर्स एजेंसी के मुताबिक टूर्नामेंट के पहले छह मैचों को तकरीबन 1.46 करोड़ लोगों ने देखा है, जो यूईएफए यूरो 2012 से 1.7 गुणा ज्यादा है। देश में हॉकी के प्रति यह बेहतर नतीजे की तरह है। वर्ल्ड सीरीज हॉकी को पहले हफ्ते की समाप्ति पर 0.63 करोड़ दर्शक मिले थे।  
विज्ञापन


रिसर्च एजेंसी 'टैम' के मुताबिक यह आंकड़ा देश की किसी भी हॉकी लीग के आंकड़े से कहीं ज्यादा बड़ा है। यहां तक कि हॉकी की विश्व चैम्पियनशिप सीरीज अपने पहले हफ्ते के अंत तक सिर्फ 63 लाख दर्शक ही जुटा पाई थी। हाल ही में खत्म हुए पुरुष वर्ग की हॉकी चैम्पियन ट्रॉफी टूर्नामेंट को देखने वाले दर्शक सिर्फ 58 लाख ही थे।

एचआईएल ने न सिर्फ हॉकी बल्कि फुटबॉल प्रतियोगिता आई लीग को भी पीछे छोड़ दिया है। अगर हाई प्रोफाइल यूरो फुटबॉल टूर्नामेंट की बात की जाए तो उसके मुकाबले की हीरो हॉकी इंडिया लीग का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें