फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey News: राजगीर की खेल अकादमी को एएचएफ और हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा, जानें मामला

Thu, 11 Dec 2025 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब खान ने बुधवार को चेन्नई में जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को प्रदान किया।
विज्ञापन
राजगीर हॉकी स्टेडियम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगीर स्थित बिहार राज्य खेल अकादमी को एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) अकादमी और हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता प्रदान की गई है जो बिहार के खेल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन


यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब खान ने बुधवार को चेन्नई में जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को प्रदान किया। इस दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि हॉकी की विश्व में सर्वोच्च संस्था से राज्य खेल अकादमी को मिली यह मान्यता न केवल बिहार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह राज्य की उभरती खेल क्षमता और एशियाई हॉकी संरचना में राज्य की सशक्त उपस्थिति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी राज्य खेल अकादमी को यह मान्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन


एएचएफ ने अपने पत्र में कहा, 'राजगीर खेल अकादमी को एएचएफ अकादमी एवं हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में प्रमाणित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह मान्यता अकादमी के विज़न, विश्वस्तरीय खेल ढांचा, जमीनी स्तर से लेकर हाई परफॉर्मेंस तक हॉकी के विकास के लिए संस्थागत तैयारी और समर्पण को दर्शाती है।'

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने कहा, 'यह उपलब्धि राज्य के हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों और खेल प्रशासकों के लिए गर्व का क्षण है। यह सफलता बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं, सतत निवेश तथा सरकार की सकारात्मक खेल नीति का परिणाम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें