फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने जापान को और इंग्लैंड ने चिली को दी शिकस्त, द.अफ्रीका ने मलयेशिया को हराया

Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चिली पूल चरण में भारत और स्विटजरलैंड के बाद पूल बी में तीसरे स्थान पर रही थी। इंग्लैंड ने हालांकि जवाबी हमलों में जॉनी हिबिट स्टर्च के गोल के दम पर फिर 3-1 से बढत बना ली।
विज्ञापन
आयरलैंड की टीम - फोटो : International Hockey Federation twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इयान ग्रोबेलार के 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप के नौवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में गुरूवार को जापान को 1-0 से हराया। जूनियर स्तर पर विश्व कप में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी ऑस्ट्रेलियाई टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता रहे कोच जे स्टासी की टीम को जापान ने आखिरी पांच मिनट बचने तक गोलरहित बराबरी पर रोके रखा। इसके बाद चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर इयान ने गोल करके टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले इंग्लैंड ने चिली को 3-1 से और आयरलैंड ने स्विटजरलैंड को 5-2 से हराया। मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम पर खेले गए मैच में इंग्लैंड के लिये काडेन ड्रेसे ने तेरहवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा। वहीं कप्तान मैक्स एंडरसन ने दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में फील्ड गोल करके बढत दुगुनी कर दी । इसके चार मिनट बाद चिली के लिये जेवियर वर्गास ने बेहतरीन फील्ड गोल करके अंतर कम किया।

चिली पूल चरण में भारत और स्विटजरलैंड के बाद पूल बी में तीसरे स्थान पर रही थी। इंग्लैंड ने हालांकि जवाबी हमलों में जॉनी हिबिट स्टर्च के गोल के दम पर फिर 3-1 से बढत बना ली। हाफटाइम तक यही स्कोर था और आखिरी दोनों क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई प्रयास किये लेकिन गोल नहीं हो सका।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने जेडन ब्रूकर के दो गोलों की मदद से मलयेशिया को नौंवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में 3-1 से हराया। मैच में चारों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर हुए। ब्रूकर ने 18वें और 39वें मिनट में गोल दागे जबकि तीसरा गोल रोस मोंटगोमेरी ने 58वें मिनट में किया। मलयेशिया के लिये एकमात्र गोल मैट अकील ने 48वें मिनट में किया।

वहीं मदुरै में 17वें से 24वें स्थान के क्लासीफिकेशन मैचों में बांग्लादेश ने ओमान को 13-0 से, कोरिया ने मिस्र को 6-3 से, चीन ने कनाडा को 3-2 से हराया। वहीं आस्ट्रिया ने नामीबिया को शूटआउट में 2 -0 से मात दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया। शूटआउट में आस्ट्रिया के लिये बेनेडिक्ट मेसेल और एंडोर लोसोंकी ने गोल किये, लेकिन नामीबिया की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। अब चेन्नई में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना बेल्जियम से, स्पेन की टक्कर न्यूजीलैंड से, फ्रांस का सामना जर्मनी से और नीदरलैंड का अर्जेंटीना से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें