फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने बरकरार रखा सीनियर हॉकी खिताब

Tue, 23 Oct 2012 10:55 PM IST
भोपाल/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गत चैंपियन रेलवे ने हरियाणा को 5-0 से रौंदकर दूसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना खिताब बरकरार रखा। रेलवे ने पहले हाफ में तीन और दूसरे हाफ में दो गोल दागे। वंदना कटारिया ने 14वें मिनट में रेलवे को आगे किया जबकि रोसलिन डुंग डुंग ने 16वें मिनट में इस बढ़त को 2-0 कर दिया।
विज्ञापन


वंदना ने 34वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए आधे समय तक रेलवे को 3-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में दीप ग्रेस ने 63वें और रीतू रानी ने 65वें मिनट में गोल कर हरियाणा का पूरी तरह सफाया कर दिया। वंदना कटारिया को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें