फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ऑयल ने जीता सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

Sat, 20 Oct 2012 09:48 PM IST
जालंधर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरजिंदर सिंह के शानदार तीन गोलों की बदौलत इंडियन ऑयल मुंबई ने सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत पेट्रोलियम मुंबई को 4-3 से हराकर सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया। मैच के छठवें मिनट में भारत पेट्रोलियम ने आमिर खान के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद इंडियन आयल के गुरजिंदर सिंह ने 23वें मिनट में गोल दाग स्कोर बराबर कर दिया। पहले हाफ तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबर पर थीं।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में प्रभजोत सिंह ने रोशन मिंज के पास पर शानदार गोल कर इंडियन आयल को बढ़त दिला दी। इसके बाद गुरजिंदर ने 50वें और 58वें मिनट में गोल कर इंडिया आयल को 4-1 से अजेय बढ़त दिला दी। भारत पेट्रोलियम की ओर से रविपाल ने 59वें मिनट में गुरप्रीत सिंह ने 63वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया।

विजेता को साढ़े तीन लाख रुपये नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी गई जबकि उपविजेता को ढाई लाख रुपये नकद पुरस्कार मिले। इंडियन आयल के गुरजिंदर सिंह को टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। गुरजिंदर को 25 हजार रुपये और एक ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें