फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को 8-0 से रौंदकर फाइनल में रेलवे, मध्यप्रदेश में होगी खिताबी जंग

Sun, 17 Feb 2019 08:03 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

मौजूदा चैंपियन रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने रविवार को यहां हरियाणा को 8-0 से करारी शिकस्त देकर नौवीं हाकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (डिवीजन ए) के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना मध्य प्रदेश से होगा। रेलवे ने जहां पहले सेमीफाइनल में हरियाणा को आसानी से हराया वहीं मध्य प्रदेश को महाराष्ट्र पर 2-1 से जीत दर्ज करने के लिये संघर्ष करना पड़ा।

विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में रेलवे की तरफ से वंदना कटारिया (छठे, 16वें और 38वें मिनट) ने तीन, अनूपा बार्ला (44वें और 45वें मिनट) ने दो तथा नवजोत कौर (18वें), दीप ग्रेस एक्का (48वें) और नेहा (51वें मिनट) ने गोल किये। 

दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की तरफ से पूजा रानी ने 34वें मिनट में पहला गोल किया। नरेंद्र कौर ने 47वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी की। महाराष्ट्र की तरफ से एकमात्र गोल 53वें मिनट में एच लालरुआतफेली ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें