फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत चैम्पियन पंजाब का सामना फाइनल में रेलवे से

Sat, 09 Feb 2019 07:26 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

गत चैम्पियन पंजाब ने नौंवी सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप (डिविजन ए) में शनिवार को पंजाब एवं सिंध बैंक को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना रेवले खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) से होगा।

विज्ञापन


पंजाब ने पहले सेमीफाइनल में पंजाब एवं सिंध बैंक को मात दी तो आरएसपीबी ने दूसरे सेमीफाइनल में पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) को शूटआउट में 5-4 से शिकस्त दी। पंजाब के लिए भारतीय टीम में खेलने वाले आकाशदीप सिंह ने आठवें और धरमवीर सिंह ने 39वें मिनट में गोल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में रेलवे और पीएसपीबी की टीम निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर थी, जिसके बाद शूटआउट से फैसला हुआ।  पीएसपीबी तीसरे-चौथे स्थान के लिये पंजाब एवं सिंध बैंक से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें