फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मैदान चली थी हॉकियां, अब पंजाब पुलिस पर चार और पीएनबी पर लगा दो साल का बैन

Thu, 28 Nov 2019 10:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
मैच के दौरान मुठभेड़ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) और पंजाब पुलिस के बीच सोमवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 56वें सीनियर नेहरू पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में सिर फुटव्वल और खुल कर हॉकिया भांजने के बाद अब यह फैसला किया गया है किसी भी टीम को इनामी राशि नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल तीसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाडियों के बीच हल्की धक्का मुक्की के बाद दोनों ओर से हॉकियां भांजी जाने के बावजूद किसी तरह से यह फाइनल पूरी किया गया। इसमें अंतिम क्वॉर्टर में दोनों टीमों के आठ-आठ खिलाडियों से मैदान पर होने के बाद यह फाइनल पंजाब नेशनल बैंक ने 6-3 से जीता।

इस फाइनल में मैदान में दरअसल मारधाड़ की शुरुआत जरूर पंजाब पुलिस के हरदीप सिंह के पंजाब नेशनल बैंक के सुमित टोपो के पांव में हॉकी फंसा कर गिराने से हुई। इस पर सुमित ने भी आवेश में हॉकी न चलाई होती तो संभवत: यह बवाल नहीं होता।
विज्ञापन


टूर्नामेंट आयोजन समिति ने फैसला किया कि पीएनबी को अब विजेता के तौर पर मिलने वाले दो लाख रुपये और उपविजेता के तौर पंजाब पुलिस को मिलने वाले एक लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे। नेहरू हॉकी टूर्नामेंट की प्रबंध समिति के महासचिव कुक्कू वालिया ने पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक को पूरे मामले की बाबत सूचित करने के साथ इस घटना की विडियो क्लिपिंग भेजी और उनकी टीम पर चार बरस के लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाने की बाबत बताया।

नेहरू टूर्नामेंट की प्रबंध समिति के महासचिव कुक्कू वालिया ने पीएनबी के प्रबंध निदेशक (जनसंपर्क) को पूरे मामले की बाबत सूचित करने के साथ इस घटना की विडियो क्लिपिंग भेज कर उनकी टीम पर दो बरस के लिए इस टूर्नामेंट में शिरकत करने पर प्रतिबंध की बाबत भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें