फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दर्ज की जीत

Tue, 04 Feb 2020 10:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी पंजाब और हॉकी कर्नाटक ने मंगलवार को 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिविजन) में अपने मैच जीते। 

विज्ञापन


ग्रुप ए में हाकी मध्य प्रदेश ने हाकी एचआईएम को 4-0 से हराया जबकि ग्रुप बी में हाकी कर्नाटक ने हाकी राजस्थान को 6-0 से शिकस्त दी। ग्रुप बी के ही एक अन्य मैच में हॉकी हरियाणा ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के साथ 3-3 से ड्रा खेला। 
विज्ञापन


हरियाणा ने 3-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन साइ की टीम ने वापसी करते हुए मैच ड्रा करा दिया। ग्रुप सी में हाकी महाराष्ट्र और हाकी चंडीगढ़ ने 4-4 से ड्रॉ खेला जबकि हाकी पंजाब ने तमिलनाडु की टीम को 4-0 से हराया। ग्रुप डी में हाकी झारखंड ने केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल को 1-0 जबकि मध्य प्रदेश हाकी अकादमी ने छत्तीसगढ़ हाकी को 8-1 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें