फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिख, बलबीर सिंह सीनियर के लिए मांगा भारत रत्न

Thu, 22 Aug 2019 06:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बलबीर सिंह - फोटो : social Media
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की । अमरिंदर ने मोदी को लिखे पत्र में 95 वर्ष के बलबीर को अपने दौर का लाजवाब खिलाड़ी बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि, ‘मैं आपका ध्यान इस विषय की ओर इंगित कराना चाहता हूं और अनुरोध करता हूं कि आजादी के बाद भारत के सबसे सम्मानजनक और असाधारण खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न से नवाजा जाए ।’

उन्होंने लिखा कि श्री बलबीर सिंह सीनियर हॉकी के महान खिलाड़ी हैं और ओलंपिक 1948, 1952 और 1956 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। वह 1956 ओलंपिक में भारतीय टीम के कप्तान भी थे।’ 
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि ‘उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1957 में पदमश्री से नवाजा गया। मैं अनुरोध करता हूं कि भारत रत्न के लिए श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर गौर किया जाए ।’ बलबीर को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम खिलाड़ियों में चुना था। 

ओलंपिक हॉकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का उनका रिकार्ड आज तक कायम है । उन्होंने हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की 6-1 से जीत में पांच गोल दागे थे । वह विश्व कप 1975 विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें