फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशदीप के दो गोल से पंजाब ने मुंबई हॉकी संघ को 4-0 से रौंदा

Thu, 31 Jan 2019 10:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

स्टार स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने नौवीं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (पुरुष) ए डिवीजन में मुंबई हॉकी संघ को 4-0 से रौंद दिया। रुपिंदरपाल सिंह ने पंजाब की तरफ से 17वें मिनट में पहला गोल दागा, जबकि सुखदेव सिंह ने 53वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 किया।

विज्ञापन


आकाशदीप ने 58वें और 60वें मिनट में गोल करके टीम को बड़ी जीत दिलाई। पूल ए के मैच में भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने हॉकी चंडीगढ़ पर 2-1 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। पूल बी में पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड ने हॉकी भोपाल को 10-2 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें