फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सीनियर हाकी में पंजाब और रेलवे की आसान जीत

Fri, 01 Feb 2019 09:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

पंजाब और रेलवे ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए नौवीं हाकी इंडिया सीनियर (पुरूष) राष्ट्रीय चैंपियनिशप 2019 (ए डिवीजन) में शुक्रवार को आसान जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन पंजाब ने रूपिंदर पाल सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) को 6-0 से करारी शिकस्त दी जो उसकी पूल ए में दूसरी जीत है। पंजाब की तरफ से रूपिंदर (4', 15', 50' मिनट) ने तीन गोल किये। उनके अलावा धर्मवीर सिंह (10'), आकाशदीप सिंह (39') और हरताज औजला (51') ने एक एक गोल किया। 

रेलवे ने पूल सी के मैच में उत्तर प्रदेश को 5-3 से हराया। रेलवे की तरफ से हरसाहिब सिंह (21'), नीलकांत शर्मा (27'), अजित कुमार पांडे (42'), युवराज वाल्मिकी (51') अजमीर सिंह (60') ने गोल किये जबकि उत्तर प्रदेश के लिये सुनील यादव (2') और अजय यादव (54', 55') ने गोल दागे। 
विज्ञापन


पूल ए के एक अन्य मैच में मुंबई और सेना खेल संवर्धन बोर्ड का मैच 2-2 से बराबर छूटा। पूल सी में पंजाब नेशनल बैंक ने सतेंदर दलाल की हैट्रिक की मदद से हाकी गंगपुर ओडिशा को 10-3 से करारी शिकस्त दी। 

पिछले साल के उप विजेता पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) ने पूल बी में हरियाणा को 5-0 से पराजित किया। इसी पूल में हाकी भोपाल और सीआरपीएफ का मैच 2-2 से ड्रॉ छूटा। एयर इंडिया ने पूल डी में नामधारी एकादश पर 2-1 से करीबी जीत दर्ज की। पूल डी के एक अन्य मैच में कर्नाटक ने केनरा बैंक पर 3-2 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें