फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी टीम में विश्व हॉकी में टॉप-3 में पहुंचने के लक्ष्य को पाने की क्षमता : श्रीजेश

Wed, 18 Jul 2018 10:02 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
विज्ञापन

कप्तान और गोलरक्षक पीआर श्रीजेश की अगुवाई में ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने के बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम एफआईएच रैंकिंग में छठे स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई। भारत ने जर्मनी को पीछे छोड़ कर यह स्थान पाया। 

विज्ञापन


भारत के कप्तान श्रीजेश ने कहा, 'एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान उपर चढ़ कर पांचवें स्थान पर पहुंचने से हमारी टीम बेहद खुश है। मेरा यह मानना है कि हमारी टीम में विश्व हॉकी में टॉप-3 में पहुंचने के अपने लक्ष्य को पाने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए टीम को और मेहनत की जरूरत है। जब आप रैंकिंग में उपर चढ़ते हैं तो बाकी टीमें टीमों के निशाने पर रहते हैं।' 

उन्होंने आगे कहा, 'विश्व रैंकिंग में ऊपर चढ़ने से हमें अगले महीने जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों और इस साल के आखिर में ओडिशा में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने का विश्वास मिलेगा। ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में हम अपने ही दर्शकों के सामने पदक जीतना चाहते हैं। एफआईएच रैंकिंग में उपर चढने से हमारी टीम पर निरंतर बढिय़ा प्रदर्शन की जिम्मेदारी भी आ जाती है।' 
विज्ञापन


भारत के चीफ हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का सिला मिला है।  मेरी अपनी टीम के खिलाड़ियों को बस यही सलाह है कि उन्हें एफआईएच रैंकिंग में लगातार और उपर चढने की बाबत सोचना चाहिए। यदि हम भुवनेश्वर में ओडिशा हॉकी विश्व कप में पदक जीतते हैं तो मेरा मानना है कि हमारी टीम में बेहतर प्रदर्शन करने और विश्व हॉकी में वाकई टॉप 3 में पहुंचने की क्षमता है। हमें और मेहनत करनी होगी और एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान उपर चढने को आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें