फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेल: भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम का कार्यक्रम जारी, पहली बार होगा इस तकनीक का इस्तेमाल

Wed, 18 Jul 2018 05:32 AM IST
सत्येंद्र पाल सिंह, अमर उजाला
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
विज्ञापन

गोलरक्षक पीआर श्रीजेश की अगुवाई में जकार्ता में 19 अगस्त से 1 सितंबर तक होने 18 वें एशियाई खेलों में मौजूदा चैंपियन भारत की पुरुष हॉकी टीम को दक्षिण कोरिया, जापान , श्रीलंका और हांगकांग चीन के साथ पूल ए में रखा गया है। पुरुष वर्ग में कुल 11 टीमें हैं और पाकिस्तान, मलयेशिया, बांग्लादेश, ओमान, थाईलैंड और मेजबान इंडोनेशिया सहित छह पूल बी में छह टीमें हैं। 

विज्ञापन


पुरुष और महिला वर्ग , दोनों में मिलाकर 14 देशों कुल 21 टीमें शिरकत करेंगे। 14 दिन चलने वाली हॉकी स्पर्धा में दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 60 मैच होंगे। भारत की पुरुष टीम अपने अभियान का आगाज 22 अगस्त को हांगकांग चीन के खिलाफ मैच से करेगा। 

एशियाई खेलों की पुरुष और महिला हॉकी चैंपियन टीमें सीधे 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। एशियाई खेलों में यह पहला मौका है जबकि इनमें  पुरुष और महिला दोनों वर्गों में वीडियो रेफरल सिस्टम (वीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारत की महिला हॉकी टीम पूल बी में दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, कजाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया की टीम को रखा गया है। चीन, जापान, मलयेशिया ,हांगकांग और चीनी ताइपे की महिला टीमें पूल ए में हैं। महिला वर्ग में कुल दस हॉकी टीमें हैं। 

भारत की महिला टीम अपने अभियान का आगाज मुकाबलों के पहले दिन मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ मैच से करेगी।  25 पुरुष और 20 महिला मैचों के बाद 29 अगस्त को क्वॉलिफिकेशन मैच शुरू होंगे। महिला हॉकी का फाइनल 31 अगस्त को पुरुष हॉकी का फाइनल 1 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत की पुरुष हॉकी टीम के मैचों का कार्यक्रम : 22 अगस्त  वि. हांगकांग , 24 अगस्त वि. जापान, 26 अगस्त वि. दक्षिण कोरिया, 28 अगस्त वि . श्रीलंका।  

भारत की महिला हॉकी टीम के मैचों का कार्यक्रम :19 अगस्त वि. इंडोनेशिया,21 अगस्त : कजाकस्तान,,25 अगस्त वि. दक्षिण कोरिया, 27 अगस्त वि. थाईलैंड।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें