फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में 8 महीने बाद गोलकीपर श्रीजेश की वापसी, सरदार को 'नो एंट्री'

Mon, 08 Jan 2018 07:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
विज्ञापन

गोलकीपर पीआर श्रीजेश की करीब आठ महीने के बाद भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है। श्रीजेश को न्यूजीलैंड में चार देशों के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया है। गौरतलब है कि इस दौरे पर भारत के मुकाबले न्यूजीलैंड समेत जापान और बेल्जियम से होंगे। 17 जनवरी से शुरू होने जा रही इस चतुष्कोणीय सीरीज के मुकाबले टौरंगा और हैमिल्टन में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


इस दौरे पर भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व 25 वर्षीय प्रतिभाशाली मिडफील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे। वहीं, चिंगलेसेना सिंह कंगुजम उप कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

घुटने में चोट की वजह से पीआर श्रीजेश 2017 में आयोजित कुछ प्रमुख टूर्नामेंट में नही खेल पाए थे। इसके बाद टीम में उनकी जगह युवा गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को रखा गया था। पाठक 2016 की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह सितंबर में खेली गई ऑस्ट्रेलियन हॉकी लीग में टीम ए का भी हिस्सा थे।
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम में कुछ युवा और नए चेहरों को भी जगह दी गई है। इनमें  दिलप्रीत सिंह और मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद का नाम शामिल है। 2017 में खेले गए सुल्तान ऑफ जौहर कप में दोनों के बेमिसाल प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह दी गई है। इस टूर्नामेंट में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें