फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी ने जय भारती अकादमी को हराया

Tue, 27 Nov 2012 11:04 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी ने 23वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट में शिवाजी स्टेडियम में जय भारत अकादमी को रोमांचक संघर्ष में 2-1 से हराया। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद मैच के तीनों गोल दूसरे हाफ में 13 मिनट के अंतराल में हुए।
विज्ञापन


अजितेश राय ने 43वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर पीएनबी को बढ़त दिलाई। अमित ने 49वें मिनट में मैदानी गोल कर अकादमी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

हरदीप ने 56वें मिनट में पीएनबी के लिए मैच विजयी गोल दाग दिया। टूर्नामेंट में बुधवार को पीएनबी और आईओसी तथा ओएनजीसी और जय भारत अकादमी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें