फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान हॉकी संघ ने नरिंदर बत्रा को इस कारण से किया आमंत्रित

Thu, 28 Dec 2017 08:34 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को अगले महीने होने वाले वर्ल्ड इलेवन मुकाबलों के लिए लाहौर और कराची आने का न्योता भेजा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सचिव शाहबाज अहमद ने गुरुवार को कहा, 'हम विभिन्न हॉकी संघों के अध्यक्षों को आमंत्रित कर रहे हैं और हमने भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।'

इंटरनेशनल इलेवन जनवरी 18 को कराची पहुचेंगे और अगले दिन पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच खेलेगी। इसके बाद 21 जनवरी को लाहौर में दोनों टीमों के बीच फिर मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल इलेवन की यात्रा का प्रचार करने के लिए पाकिस्तान हॉकी संघ ने कई देशों के दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। शाहबाज ने कहा, 'अगर हॉकी इंडिया संघ के अध्यक्ष आते हैं तो पाकिस्तान में हॉकी के लिए शुभ संकेत होंगे क्योंकि वो भारत के हैं और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भी।'

पाकिस्तान हॉकी संघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) खालिद खोकार ने कहा कि पीएचएफ पूर्व भारतीय दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों धनराज पिल्लै और परगट सिंह को भी बतौर विशेष अथिति आमंत्रित करना चाहता है, लेकिन अभी दोनों से सीधे संपर्क को होल्ड पर डाल दिया गया है।

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि पिल्लै और परगट के वीसा समय पर बन पाएंगे या नहीं, लेकिन हम इंटरनेशनल इलेवन के मुकाबलों से दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि पाकिस्तान सुरक्षित देश है, जो अंतर्राष्ट्रीय टीमों की मेजबानी कर सकता है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें