फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Nations Cup Hockey: पाई-पाई के लिए तरस रहा पाकिस्तान, जैसे-तैसे नेशंस कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम भेजेगा

Mon, 09 Jun 2025 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शकील इमाद बट को आठ देशों की प्रतियोगिता के लिए टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि राणा वहीद उप-कप्तान हैं। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान और मेजबान मलेशिया के अलावा फ्रांस, जापान, कोरिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकदी की कमी का सामना कर रहा पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) 15 से 21 जून तक मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एफआईएच नेशंस कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम भेजेगा। पीएचएफ सचिव राणा मुजाहिद ने कहा कि महासंघ के अध्यक्ष मीर तारिक बुगती ने सरकार से अनुदान, प्रायोजन और यहां तक कि व्यक्तिगत दान प्राप्त किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीनियर टीम कैलेंडर वर्ष में अपने सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में खेल सके।
विज्ञापन

इस पूर्व ओलंपियन ने कहा, 'पीएचएफ वित्तीय संकट से गुजर रहा है लेकिन हम किसी तरह काम चला रहे हैं क्योंकि जब तक हमारे खिलाड़ी नियमित रूप से प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे वे कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।' पाकिस्तान की टीम पिछले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही थी। टीम 2012 के बाद से ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई करने में विफल रही है।

मुजाहिद ने कहा, 'मैं खुद भी खिलाड़ी रहा हूं। मुझे पता है कि जब महासंघ किसी खिलाड़ी का अच्छे से ख्याल रखता है तो वह पूरी तरह से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करता है।' पीएचएफ ने इसके साथ ही पहली बार मुख्य कोच ताहिर जमां को चयनकर्ता की मदद के बिना 20 सदस्यीय टीम का चयन करने की अनुमति दी।
विज्ञापन

शकील इमाद बट को आठ देशों की प्रतियोगिता के लिए टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि राणा वहीद उप-कप्तान हैं। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान और मेजबान मलेशिया के अलावा फ्रांस, जापान, कोरिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें