फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के खिलाफ तटस्थ स्थल पर खेलना चाहता है पाकिस्तान, एशिया हॉकी महासंघ से किया अनुरोध

Wed, 16 Sep 2026 09:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान ने एशियाई हॉकी महासंघ से अनुरोध किया है कि एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ उसका मुकाबला तटस्थ स्थल पर कराया जाए। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले महीने भारत में होना है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने बुधवार को एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) से अपने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के मुकाबलों को मेजबान भारत से किसी तटस्थ स्थल पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। पाकिस्तान ने इसके लिए दोनों देशों के बीच संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति का हवाला दिया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने कहा कि वह पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में देश की निर्बाध और पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तटस्थ स्थल चाहता है।
विज्ञापन


फिर पेच फंसा रहा पाकिस्तान
पीएचएफ के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट या पाकिस्तान के सभी मुकाबलों को तटस्थ स्थल पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। वानी ने बयान में कहा, यह फैसला पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित, गरिमापूर्ण और अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना है।

भारत में होना है आयोजन 
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। भारत, पाकिस्तान, मलयेशिया, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की टीमों का नाम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों की सूची में शामिल हैं। पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनीतिक तनाव के चलते पिछले साल भारत में खेले गए एशिया कप में भाग नहीं लिया था। जालंधर में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक उद्घाटन समारोह के साथ-साथ सभी लीग-स्तरीय मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट मोहाली पहुंचेगा, जहां चार नवंबर को सेमीफाइनल और पांच नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिससे इस प्रतियोगिता का शानदार समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें