फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का ओडिशा हॉकी विश्व कप में खेलना संदिग्ध

Fri, 09 Nov 2018 03:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी टीम
विज्ञापन

पाकिस्तान हॉकी टीम के ओडिशा विश्व कप में भाग लेने की उम्मीदों को एक और करारा झटका लगा है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत में 28 नवंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने देश की राष्ट्रीय हॉकी टीम को वित्तीय मदद से देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) ने टीम को भुवनेश्वर भेजने और खिलाड़ियों के बकाये का भुगतान करने के लिए पीसीबी से ऋण देने की अपील की थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के नए मुख्य कोच ताकिर दार और मैनेजर हसन सरदार ने पुष्टि की कि उन्होंने पीसीबी प्रमुख एहसान मनि से बात करके उनसे विश्व कप के खर्चों के लिए ऋ ण मुहैया कराने का आग्रह किया था। दार ने कहा, 'हमें उनसे बृहस्पतिवार को बैठक करनी थी लेकिन कुछ जरूरी मसलों के कारण उन्होंने हमसे फोन पर बात की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पीसीबी पीएचएफ को किसी तरह का अग्रिम ऋृण नहीं दे सकता है क्योंकि बोर्ड ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) तौकिर जिया के कार्यकाल के दौरान महासंघ को जो ऋ ण दिया था उसे लौटाया नहीं।' पीसीबी सचिव शाहबाज अहमद ने भी कहा कि राष्ट्रीय टीम के विश्व कप में भाग लेने की संभावना कम होती जा रही है क्योंकि सरकार ने 80 लाख रूपये का अनुदान देने के पीएचएफ के आवेदन का अब तक जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें