फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey Jr World Cup: जूनियर हॉकी विश्व कप से हटा पाकिस्तान, भारत में होना है आयोजन; एफआईएच ने की पुष्टि

Fri, 24 Oct 2025 01:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एफआईएच ने कहा कि पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान नवंबर और दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से हट गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से इसकी पुष्टि की है। एफआईएच ने कहा कि पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा। 
विज्ञापन


एफआईएच ने बताया, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एफआईएच को सूचित कर दिया है कि आगामी हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के लिए शुरू में क्वालिफाई करने वाली उसकी टीम अंततः इसमें भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी, इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी। 

भारत-पाकिस्तान के बीच तल्ख हैं रिश्ते
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते काफी तल्ख चल रहे हैं। इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये सैन्य कार्रवाई की थी। भारत ने भी स्पष्ट किया था कि किसी भी खेल के लिए उनकी टीमें पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें