भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी
- फोटो : Twitter
हॉकी में मिला संदेश
वहीं, सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में माहौल एकदम अलग था। मैच से पहले ही पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने अपने खिलाड़ियों को हिदायत दी थी कि वे भारतीय खिलाड़ियों के साथ किसी भी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति या टकराव से बचें और केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'खिलाड़ियों को पहले से मानसिक रूप से तैयार कर दिया गया था कि अगर भारतीय खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाते हैं, तो उसे नजरअंदाज करें और बस आगे बढ़ जाएं। उन्हें किसी भी तरह की भावनात्मक प्रतिक्रिया या इशारों से बचने को कहा गया था।'
हालांकि, मैदान पर इसके विपरीत नजारा देखने को मिला और दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच से पहले और बाद में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सौहार्द दिखाते नजर आए। भारत और पाकिस्तान के बीच यह हॉकी मुकाबला न सिर्फ एक रोमांचक 3-3 ड्रा था, बल्कि यह खेल भावना का उदाहरण भी बना।