फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हॉकी खिलाड़ियों को वापस भेजा गया

Wed, 16 Jan 2013 12:29 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में शामिल पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों को वापस अपने वतन लौटने को कह दिया गया है। सभी नौ पाकिस्तानी खिलाड़ी अब एचआईएल में नहीं खेल पाएंगे। यही नहीं मुंबई में होने वाले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के भाग लेने पर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


एचआईएल की ओर से सोमवार को मौखिक रूप से यह निर्णय लिया गया था कि मुंबई में होने वाले मैचों के अलावा लीग के शुरुआती मुकाबलों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अलग रखा जाएगा। लेकिन सीमा पर दो जवानों के साथ बर्बरता के बाद देश में भड़के गुस्से को ध्यान में रखते हुए मंगलवार दोपहर निर्णय लिया गया कि मुंबई मैजिशिएंस टीम में शामिल सभी चार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेज दिया जाए। लेकिन बाद में सहमति बनी कि सभी नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लीग में नहीं खिलाया जाएगा। एचआईएल के चेयरमैन नरिंदर बत्रा का कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने से पहले इस संबंध में पाकिस्तानी हॉकी फेडरेशन और खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी से बात की गई है।
 
पीएचएफ ने भी गंभीर स्थिति को देख अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने पर सहमति दे दी है। लेकिन इन सभी खिलाड़ियों को उनके अनुबंध की पूरी राशि बिना खेले दी जाएगी। मुंबई की ओर से 41 व 27 हजार डॉलर में खरीदे गए मुहम्मद रशीद व तौसीक मुहम्मद लीग में सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। बत्रा ने यह भी साफ किया कि वापस गए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के स्थान पर उनके फ्रेंचाइजी दूसरे खिलाड़ियों को अनुबंधित कर सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को खेले गए एचआईएल के उद्घाटन मुकाबले में ही तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टीम बेंच से दूर रखा गया। मैच के दौरान हिंदू युवक सभा के दो युवक मैदान में घुसकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। वहीं महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी टीम का आना तय नहीं है। बीसीसीआई ने अब तक पाकिस्तान के मुकाबलों को मुंबई से शिफ्ट नहीं किया है। माना जा रहा है इस मामले में आईसीसी हस्तक्षेप कर पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट से अलग कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें