फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हॉकी खिलाड़ियों को वीजा मिले, शनिवार को पहुंचेंगे भारत

Sat, 12 Jan 2013 12:47 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो भारतीय सैनिकों की मौत से उपजे तनाव के बीच हॉकी इंडिया लीग में भाग ले रहे पाकिस्तान के नौ खिलाड़ियों को भारत का वीजा मिल गया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी शनिवार को यहां पहुंचकर टीमों से जुड़ेंगे। इससे पहले 14 जनवरी से 10 फरवरी तक होने वाली लीग में इन खिलाड़ियों की भागीदारी पर अनिश्चितता के  बादल मंडराने लगे थे जब इन्हें समय पर वीजा नहीं मिल सका था।
विज्ञापन


इसे दो भारतीय सैनिकों की जघन्य हत्या से उपजे तनाव से जोड़कर देखा जाने लगा। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने हालांकि बृहस्पतिवार को स्पष्ट कर दिया था कि खिलाड़ियों के वीजा आवेदन उसे विलंब से मिले हैं। टोबा टेक सिंह से इस्लामाबाद पहुंचे दिल्ली वेवराइडर्स के फारवर्ड मोहम्मद रिजवान सीनियर ने कहा, ‘हमें शुक्रवार को वीजा मिल गया है और हम शनिवार को रवाना होंगे। मेरा पहला मैच 14 जनवरी को है और शुक्र है कि मैं उससे पहले दिल्ली पहुंच जाऊंगा। विलंब के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘कोई और मसला नहीं है। बस प्रक्रिया में थोड़ी देर हो गई।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें