फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्टमंस बने हॉकी इंडिया के नए निदेशक

Fri, 18 Jan 2013 12:00 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया (एचआई) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के मास्टर कोच रोलैंट ओल्टमंस को हाई परफारमेंस निदेशक नियुक्त किया है। नीदरलैंड के पूर्व कोच ओल्टमंस सीनियर और जूनियर टीम दोनों को अपनी सेवाएं देंगे। हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ओल्टमंस की नियुक्ति खेल में सुधार और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया ऐसे व्यक्ति की तलाश में था जिसके पास हाई परफारमेंस मैनेजमेंट के अलावा उपमहाद्वीपों में काम करने का भी भरपूर अनुभव हो। उम्मीद है कि ओल्टमंस अपने अनुभव से हॉकी में सुधार के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।’ इस बीच ओल्टमंस ने हॉकी इंडिया के साथ जुड़ने पर खुशी जताई है।

हॉकी इंडिया लीग में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के मुख्य कोच ओल्टमंस ने कहा, ‘मेरा सपना है कि मैं भारतीय हॉकी के सुनहरे युग को वापस लाने में अपना योगदान दे सकूं। भारत में हॉकी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और मुझे उम्मीद है कि एक सही रणनीति के साथ हम भविष्य में हॉकी इंडिया की स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं।’ गौरतलब है कि 14 वर्षों तक नीदरलैंड के कोच रहे ओल्टमंस के नेतृत्व में ही नीदरलैंड ने 1996 में अटलांटा में हुए ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें