फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने महिला हॉकी खिताब बरकरार रखा

Thu, 17 Jan 2013 11:58 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39वें अंडर-20 महिला हॉकी चैंपियनशिप में युवा वर्ग का अपना खिताब बरकरार रखा है। हरियाणा ने चैंपियनशिप के फाइनल में उत्तर प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से शिकस्त दी। हरियाणा के लिए रीना रानी ने विजयी गोल दागा। उत्तर प्रदेश टीम को मैच में 10 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी। वहीं, मुंबई ने प्ले-ऑफ में कर्नाटक को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें