फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में ओडिशा और हरियाणा की जीत 

Tue, 08 Jan 2019 11:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
khelo india
विज्ञापन

ओडिशा, चंडीगढ़ और हरियाणा ने सोमवार को शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 के दूसरे चरण में हॉकी अंडर-17 पुरुष वर्ग में जीत दर्ज की जबकि अंडर-21 पुरुष वर्ग में पंजाब और उत्तर प्रदेश ने अपने-अपने मुकाबले जीते। मैच मुंबई हॉकी संघ स्टेडियम में आयोजित किए गए। 

विज्ञापन


अंडर-17 पुरुष वर्ग में ओड़िशा ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया जबकि दिल्ली और महाराष्ट्र ने 2-2 से ड्रॉ खेला। पूल बी में चंडीगढ़ ने झारखंड को 3-0 से हराकर तीन अंक हासिल किए जबकि हरियाणा ने पंजाब को 2-0 से पराजित किया। अंडर-21 पुरुष वर्ग में पंजाब ने पूल-ए में चंडीगढ़ पर 5-1 की जीत से अभियान शुरू किया और उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 5-2 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें