फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला हॉकी: ओडिशा ने कूर्ग को 3-0 से हराया

Tue, 12 Feb 2019 08:12 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

ओडिशा ने हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (डिवीजन ए) में मंगलवार को यहां कूर्ग को 3-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा।

विज्ञापन


पूल ए में शामिल ओडिशा के चार मैचों में छह अंक है जबकि कूर्ग एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रहा और तालिका में सबसे नीचे है। पूल बी में हॉकी गंगपुर-ओडिशा ने भोपाल को 3-1 से हारकर चार मैचों में पहली जीत दर्ज की। भोपाल एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रहा।

उत्तर प्रदेश और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पूल सी के मैच को 1-1 ये ड्रा खेला। इस ड्रा से दोनों टीम के एक समान चार अंक है लेकिन सीआरपीएफ का एक मैच अभी बचा हुआ है। केरल ने पूल डी के मैच में तमिलनाडु को 5-3 से शिकस्त देकर कर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 'ए' ने महिला हॉकी मैच में फ्रांस 'ए' को 2-0 से हराया

हॉकी
लखनऊ में खेले जा रहे भारत 'ए' महिला हॉकी टीम ने तीसरे मैच में मंगलवार को यहां फ्रांस 'ए' को 2-0 से हराकर चार मैच की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाई। स्थानीय खिलाड़ी मुमताज खान ने 42वें मिनट में भारतीय टीम की तरफ से पहला गोल किया जबकि शर्मिला देवी ने 60वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

फ्रांसीसी टीम ने शुरू में दबदबा बनाए रखा, लेकिन भारतीय रक्षकों ने अच्छा खेल दिखाया और टीम को संकट में नहीं पड़ने दिया। पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और आखिर में 42वें मिनट में युवा स्ट्राइकर मुमताज ने भारत को बढ़त दिलाई।

फ्रांस के पास कई मौके थे, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिच्चू देवी खारिबाम ने उसके सारे प्रयासों को कुशलता से नाकाम किया। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के लिये भरसक प्रयास किए, लेकिन आखिर में भारत ने एक और मैदानी गोल करके अपनी जीत सुनिश्चित की। इन दोनों टीमों के बीच चौथा और आखिरी मैच बुधवार को यहां पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हाकी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें