फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन फरस्ते और नुजेर रहे सबसे महंगे

Tue, 18 Dec 2012 12:48 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए रविवार को संपन्न हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सर्वाधिक कीमत पाने में विदेशी खिलाड़ियों नीदरलैंड के टियून डी नुजेर और जर्मनी के मारित्ज परस्ते ने भारतीय कप्तान सरदार सिंह को पीछे छोड़ दिया और सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। सरदार सिंह को दिल्ली वेवराइडर्स ने 78 लगभग 42 लाख रुपये की सबसे ज्यादा कीमत में खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइस सबसे ज्यादा 27800 डालर था। नीलामी में पांच आइकन खिलाड़ियों में सरदार और संदीप सिंह के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर, नुजेर और फरस्ते शामिल थे।
विज्ञापन


ड्वेयर, नुजेर और फरस्ते को नीलामी में सरदार के बराबर कीमत नहीं मिली थी। इन तीनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 25 हजार डालर था। फरस्ते को रांची राइनोज ने 75500 डालर में खरीदा जबकि नूजेर को उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने 66 हजार डालर में खरीदा। आइकन खिलाड़ियों के लिए यह नियम था कि उन्हें अपनी टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी से 15 प्रतिशत राशि ज्यादा मिलेगी।

उत्तर प्रदेश विजार्ड्स में भारतीय डिफेंडर वी आर रघुनाथ 76000 डालर के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने लेकिन इसका फायदा नुजेर को मिल गया और उनकी कीमत 87400 डालर पहुंच गई और वह एचआईएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसी तरह रांची में इंग्लैंड के मिडफील्डर एश्ले जैक्सन को 73000 डालर की कीमत मिली और इसका फायदा फरस्ते को गया जिससे उनकी कीमत 83950 डालर पहुंच गई। इस तरह नुजेर और फरस्ते भारत के सरदार से आगे निकलकर एचआईएल के दो सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें