शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम को 1-0 से करारी मात देकर फाइनल में जगह बना ली है।
पहले क्वार्टर में दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही। कुछ ही देर के बाद अर्जेटीना को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और अर्जेटीना की तरफ से पेलिट गोंजालो ने जोरदार ड्रैग फ्लिक कर गोल किया। इसके साथ ही अर्जेटीना को पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त मिली।
हालांकि, पहले क्वार्टर तक भारत एक भी गोल नहीं कर सका। भारत को इस दौरान एक झटका भी लगा। दरअसल, कप्तान मनप्रीत को पीला कार्ड दिखाया गया। और अगले 10 मिनट तक कप्तान को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, दूसरे हाफ में भी अर्जेटीना, भारतीय टीम पर दवाब बनाए रखी। पहले हाफ तक का खेल खत्म होने तक भी भारत 0-1 से पीछे था।
बता दें कि पहले हाफ में भारतीय टीम पर अर्जेटीना पूरी तरह हावी रही। पूरे हाफ में सिर्फ अर्जेंटीना को ही पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उसने गोल करने में कामयाबी हो पाई। हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में भी भारत कड़ी मेहनत करती हुई दिखाई दी। हालांकि, बारिश के कारण खेल थोड़ा प्रभावित भी हो रहा था। इस तरह भारतीय टीम पूरी तरह दबाव महसूस कर रही थी।