फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाॅकी इंडिया ने राष्ट्रीय महिला शिविर के लिये 33 संभावित खिलाड़ियों का किया चयन

Sat, 25 Nov 2017 07:41 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी
विज्ञापन
हाॅकी इंडिया ने 26 नवंबर से बेंगलूरू के साइ सेंटर में शुरू होने वाले भारतीय महिला टीम के राष्ट्रीय शिविर के लिये 33 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। ये खिलाड़ी अगले साल राष्ट्रमंडल खेल, एशियन गेम्स और विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों में जुटेंगी। हॉकी इंडिया ने शनिवार को बताया कि महिला टीम का शिविर रविवार से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा। राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेने वाली सभी खिलाड़ी कोच हरेंद्र सिंह को रिपोर्ट करेंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इसी वर्ष चीन को हराकर एशिया कप जीता था। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इसी के साथ अगले वर्ष लंदन में होने वाले विश्वकप के लिये भी क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है। इसी के साथ महिला हॉकी की टीम टीम एफआईएच रैंकिंग में 10वें पायदान पर पहुंच गई है।

पढ़ेंः- महिला हॉकी टीम की इस चर्चित खिलाड़ी ने दिए गुरूमंत्र, पढ़िए क्या बोलीं

मुख्य कोच हरेंद्र ने कहा ,'भारतीय हाकी के लिये 2018 बहुत महत्वपूर्ण है। एशिया कप में अपने प्रदर्शन के दम पर हम विश्व रैकिंग में ऊपर पहुंच गए लेकिन कॉमनवेल्थ खेल, एशियाई खेल और विश्व कप बड़े टूर्नामेंट है और हमें इन पर फोकस करना होगा। हां, एशिया कप जीतने से हमारा मनोबल बढ़ा है लेकिन हमें राष्ट्रमंडल, एशियन गेम्स और विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी उतरना है और अब हमारा पूरा ध्यान इन टूर्नामेंटों के लिये खुद को तैयार करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना हमारा लक्ष्य

महिला हॉकी टीम - फोटो : SELF
कोच हरेन्द्र ने कहा, 'हमारा लक्ष्य कॉमनवेल्थ खेल के फाइनल में पहुंचना और एशियाई खेलों में खिताब जीतकर 2020 ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना है। कोचिंग स्टाफ ने एशिया कप में टीम की कमियों का पता लगाया है और अब उनमें सुधार के लिये मेहनत कर रहे हैं।'

इसी वर्ष सीनियर महिला टीम के साथ अपना पदभार संभालने कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस शिविर में वह संभावितों में शामिल कुछ जूनियर खिलाड़यिों के प्रदर्शन पर भी ध्यान देंगे ताकि सीनियर टीम के लिए अच्छे खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार है-

गोलकीपर- सविता,रजनी इतिमारपू, स्वाति।

डिफेंडर- दीप ग्रेस एका, पी सुशीला चानू, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, नियालूम लाल राउत फेली, नवदीप कौर, रशमिता मिंज, नीलू दादिया।
 
मिडफील्डर- नमिता टोपो, निक्की प्रधान, दीपिका,करिश्मा यादव, रेणुका यादव, नवजोत कौर, मोनिका,लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, उदिता,एम लिली चानू, निलांजली राय।
 
फारवर्ड- रानी, वंदना कटारिया, प्रीति दुबे, रीना खोकर, अनुपा बारला, सोनिका,लालरेमसियामी, पूनम रानी, नवनीत कौर, नवप्रीत कौर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें