फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Hockey Championship: पंजाब सबसे पहले क्वार्टर फाइनल में, आंध्र प्रदेश को 7-1 से हराया  

Tue, 14 Dec 2021 04:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

आंध्र प्रदेश के लिए एकमात्र गोल अर्जिपिनेनी बालाजी ने 26वें मिनट में किया। इस बीच कर्नाटक और चंडीगढ़ ने भी अजेय अभियान जारी रखकर क्वार्टर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाये।
विज्ञापन
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सोमवार को यहां आंध्र प्रदेश को 7-1 से करारी शिकस्त देकर हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। 
विज्ञापन

पंजाब पूल डी में अपने सभी मैच जीतकर अजेय रहा और छह अंक के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। 

अंडमान एवं निकोबार की टीम के नहीं आने के कारण इस पूल में केवल तीन टीमें शामिल थी। आंध्र प्रदेश की टीम इस हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पंजाब की तरफ से रूपिंदर पाल सिंह (दूसरे), लवप्रीत सिंह (पांचवें), रणजोत सिंह (19वें), सुदर्शन सिंह (29वें और 55वें मिनट), परमप्रीत सिंह (40वें) और संकल्प सिंह (42वें मिनट) ने गोल किए। 

आंध्र प्रदेश के लिए एकमात्र गोल अर्जिपिनेनी बालाजी ने 26वें मिनट में किया। इस बीच कर्नाटक और चंडीगढ़ ने भी अजेय अभियान जारी रखकर क्वार्टर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाये। कर्नाटक ने पूल सी में पुडुचेरी को 4-1 से और चंडीगढ़ ने पूल ई में मणिपुर को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें