फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sat, 11 Jul 2020 04:52 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
मुश्ताक अहमद - फोटो : ANI
विज्ञापन

खेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिस के बाद हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


ज्ञानेंद्रो मणिपुर में एक सांध्य दैनिक के संपादक रहे हैं। एचआई महासचिव ने अहमद के इस्तीफे की जानकारी खेल मंत्रालय को दे दी है। मंत्रालय की ओर से छह जुलाई को अध्यक्ष पद से हटने का नोटिस जारी करने के बाद अगले ही दिन मुश्ताक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मंत्रालय ने नोटिस में कहा था कि मुश्ताक 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और 21014 से 2018 तक महासचिव रह चुके हैं। ऐसे में बिना कूलिंग ऑफ पीरियड के वह तीसरा कार्यकाल अध्यक्ष के तौर पर नहीं निभा सकते हैं।
विज्ञापन

 
अब एशियन और कॉमनवेल्थ के पदक विजेता बनाए जाएंगे कोच

खेल मंत्रालय ने नामी खिलाड़ियों को कोच बनाने की प्रक्रिया में ढील दे दी है। अब विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं की जगह भाग लेने वालों और एशियन, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने वालों के बजाय पदक विजेताओं को सीधे कोच बनने का मौका दिया जाएगा। इनके लिए एनआईएस डिप्लोमा में बिना परीक्षा के सीधे प्रवेश के लिए 46 सीटें निर्धारित की गई हैं। मंत्रालय ने कोच बनने के लिए आवेदन की तिथि भी 31 जुलाई तक कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें