फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनप्रीत एफआईएच के शीर्ष पुरस्कार के लिए नामित, विवेक और लालरेमसियामी भी दौड़ में

Fri, 06 Dec 2019 07:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने वर्ष का खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया है। उनकी अगुवाई में भारत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। दो अन्य भारतीयों विवेक प्रसाद और लालरेमसियामी को एफआईएच ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में वर्ष उदीयमान स्टार पुरस्कार के लिए नामित किया है। 

विज्ञापन


मनप्रीत ने अभी तक 242 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय मध्यपंक्ति में अहम भूमिका निभाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने भुवनेश्वर में रूस को 11-3 के कुल स्कोर से हराकर टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की की थी। उन्नीस वर्षीय प्रसाद मिडफील्डर हैं और उन्होंने पिछले साल युवा ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई की थी। 

लालरेमसियामी फॉरवर्ड है और वह एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थी। वह भी 19 साल की है। साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए जिन अन्य खिलाड़ियों को नामित किया गया उनमें आस्ट्रेलिया के एडी ओकेनडन और एरेन जालेवस्की, अर्जेंटीना के लुकास विला तथा बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन और विक्टर वेगनेज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें