फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान जोहोर कप: मनदीप मोर को मिली हॉकी टीम की कमान

Wed, 19 Sep 2018 09:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

हॉकी इंडिया (एचआई) ने मलयेशिया में छह से 13 अक्टूबर के बीच होने वाले सुल्तान जोहोर कप के लिए बुधवार को घोषित18 सदस्यीय टीम की कमान मनदीप मोर को सौंपी है।  शिलनंद लाकड़ा उपकप्तान होंगे। 

विज्ञापन


भारतीय टीम मेजबान मलयेश्यिा, न्यूजीलैंड, जापान, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के खिलाफ पांच राउंड रोबिन मैच खेलेगी। भारत अपना पहला मैच छह अक्तूबर को मलयेशिया से खेलेगा। राउंड रोबिन के आखिर में चोटी पर रहने वाली दो टीमें फाइनल खेलेंगी। 
विज्ञापन


टीमः
गोलकीपर : कमलबीर सिंह, पंकज कुमार राजक। 
रक्षापंक्ति : सुमन बेक, मोहम्मद फराज, सोमजीत, मनदीप मोर, प्रिंस, वरिंदर सिंह। 
मध्यपंक्ति : यशदीप सिवाच, हरमनजीत सिंह, विष्णु कांत सिंह, गोपी कुमार सोनकर, विशाल अंतिल, हसप्रीत सिंह। 
अग्रिम पंक्ति : गुरसाबजीत सिंह, अभिषेक, प्रभजोत सिंह, शिलनंद लाकड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें