फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विजार्ड्स को पीट रांची राइनोज फाइनल में

Sat, 09 Feb 2013 08:16 PM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनदीप सिंह और निक विल्सन के दो-दो दमदार गोलों से रांची राइनोज ने उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को पहले सेमीफाइनल में 4-2 से हराकर हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रांची राइनोज ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए विजार्ड्स की कड़ी चुनौती पर काबू पा लिया। राइनोज लीग चरण में दूसरे और यूपी तीसरे स्थान पर रही थी। सेमीफाइनल में यूपी ने एक समय 2-2 की बराबरी हासिल कर मैच में रोमांच ला दिया था लेकिन रांची ने 63वें और 65वें मिनट के गोलों से यूपी का संघर्ष ठंडा कर दिया।
विज्ञापन


मनदीप ने चौथे और 65वें मिनट में गोल दागे जबकि विल्सन ने 30वें और 63वें मिनट में गोल किए। यूपी के दोनों गोल नितिन तिमैया ने 15वें और 54वें मिनट में किए। रांची का फाइनल में दिल्ली वेवराइडर्स और जेपी पंजाब वारियर्स के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से मुकाबला होगा।

खचाखच भरे बिरस मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में रांची राइनोज ने हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया। यूपी ने भी हालांकि काफी जोर लगाया लेकिन टीम का खेल टुकड़ों-टुकड़ों में ही बेहतर रहा। यूपी ने अपने आखिरी लीग मैच में जिस अंदाज में चोटी की टीम दिल्ली वेवराइडर्स को 4-1 से मात दी थी, उस प्रदर्शन को वह सेमीफाइनल में दोहराने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


रांची ने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में ही बढ़त बना ली। मनदीप ने डिफेंस और गोलकीपर की चूक से मिली गेंद पर झपटते हुए रांची का पहला गोल दाग दिया। आठवें मिनट में रांची के पहले पेनाल्टी कार्नर पर मारित्ज फरस्ते का शॉट गोलकीपर ने बचा लिया।

यूपी ने जवाबी हमले किए और इसका फायदा उसे 15वें मिनट में जाकर मिला। टियून डी नुजेर ने नितिन तिमैया को गेंद दी, जिनका शॉट गोल के ऊपरी अंदरूनी हिस्से में घुस गया। मैच में 1-1 की बराबरी हो चुकी थी। अगले ही मिनट में रांची ने एक और पेनाल्टी कार्नर खराब किया। 30वें मिनट में निक विल्सन का शाट गोलकीपर के पैरों के अंदर से होता हुए गोल में समा गया।

यूपी के खिलाड़ियों ने अंपायर रघु प्रसाद के गोल देने के फैसले पर विरोध जताते हुए रेफरल मांगा। अंपायर ने अपना फैसला कायम रखा और रांsची ने 2-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें