अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को 2023 पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप की मेजबानी के लिए मलेशिया और चिली के नाम की घोषणा की। पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप के मुकाबले कुआलालम्पुर और सैंटियागो में खेले जाएंगे। एआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा, 'एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच है। यह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में उनके विकास के लिए शुरुआती कदम है।' बता दें कि एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप अंडर-21 खिलाड़ियों का ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 32 राष्ट्रीय टीमें (16 पुरुष और 16 महिला टीमें) हिस्सा लेती हैं।