फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हॉकी टीम के संभावितों में भी कटौती

Tue, 30 Oct 2012 11:02 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया की चयन समिति ने सीनियर टीम के कोर ग्रुप में संभावितों की संख्या 48 से घटाकर 33 करने के बाद अब जूनियर टीम के संभावितों की संख्या में भी कटौती कर दी है। हॉकी इंडिया ने यहां जारी बयान में कहा कि पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान के साई केंद्र में 27 अक्टूबर को समाप्त हुए तीन दिन के चयन ट्रायल की समाप्ति पर यह फैसला किया गया।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं कर्नल बलबीर सिंह, बीपी गोविंदा और थोएबा सिंह के अलावा सरकारी पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह और कोच बलजीत सिंह सैनी ने चयन ट्रायल में सभी खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन देखने के बाद कोर संभावितों की संख्या 48 से घटाकर 33 करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें