फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता सबसे बड़ी प्रेरणा, उनके सपने को पूरा कर रहा हूं : जेरेमी

Mon, 30 Dec 2019 08:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेरेमी लालरिनुंगा
विज्ञापन

युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जेरेमी लालरिनुंगा ने कहा कि वह सीनियर स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पिता के सपने को पूरा कर रहा हूं। 17 साल के इस खिलाड़ी के पिता जूनियर मुक्केबाजी चैंपियन थे लेकिन कभी देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘पिता मेरे करिअर के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैंने जब से भरोत्तोलन में हाथ आजमाने का फैसला किया उन्होंने तभी से मेरा पूरा साथ दिया। वह मुक्केबाज थे। उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर अपने अनुभव मुझ से साझा किए हैं। वह जूनियर चैंपियन थे लेकिन दुर्भाग्य से देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। इसलिए मैं उनके सपने को साकार कर रहा हूं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें