फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरिया दौरे पर मिली पहली शिकस्त

Fri, 09 Mar 2018 02:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : hockey india
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरिया दौरे में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यह इस दौरे में भारतीय टीम की पहली हार है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने पहले क्वार्टर में सियुल की चियोन (12वां मिनट) और युरिम ली (14) की मदद से जिनचुन नेशनल एथलेटिक सेंटर में जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि कड़े संघर्ष का जज्बा दिखाया। सोलहवें मिनट में लालरेमसियामी ने एक गोल कर टीम को बराबरी दिलाने की कोशिश की। इस मुकाबले में हार के बावजूद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। 

मुकाबले की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी पुरानी लय कायम रखने का प्रयास कर दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाया था। दक्षिण कोरियाई टीम ने भी कई बार पलटवार किया। पहले दस मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। बारहवें मिनट में मेजबान टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर सियुल की चियोन ने गोल कर दिया। 
विज्ञापन


दो मिनट बाद भारतीय रक्षक पंक्ति की दरार का फायदा उठाकर दक्षिण कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और इस बार युरिम ली ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने हमला बोला और लालरेमसियामी ने मौके को भुनाकर गोल कर दिया। 

भारतीय टीम मैच पर नियंत्रण बनाती दिखी लेकिन मेजबान टीम के रक्षकों ने सर्किल में भारतीय खिलाड़ियों को सफल नहीं होने दिया। भारतीय टीम ने कई मौके गंवाए। दक्षिण कोरियाई गोलकीपर हियाबिन जंग ने कई अच्छे बचाव किए थे। तीसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया के पास गोल करने के अच्छे मौके थे क्योंकि उसने तीन पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किए थे लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी गोलपोस्ट के सामने पूरी मुस्तैदी से तैनात थीं। 

मैच के अंतिम चार मिनटों में भारत को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दक्षिण कोरियाई गोलकीपर ने भारतीय टीम को बराबरी हासिल करने से रोक लिया। भारतीय टीम को सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को खेलना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें