फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, दक्षिण कोरिया को दी मात

Tue, 06 Mar 2018 05:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम का दक्षिण कोरिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने मंगलवार को जिन्चुन नेशनल एथलेटिक सेंटर पर पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम को 3-2 से मात दी।

विज्ञापन


भारतीय महिला हॉकी टीम की तरह से पूनम रानी (6'), कप्तान रानी (27') और गुरजीत कौर (32') ने गोल दागे। वहीं दक्षिण कोरिया की तरफ से यूरिम ली (10') और जुंगियुं सियो (31') ने गोल किए।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को सीरीज के पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया था। आज भी टीम विश्वास से लबरेज दिखी। इसका असर मैच के छठे ही मिनट में देखने को मिला जब पूनम रानी ने गोल करके टीम इंडिया को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने भी दमदार वापसी की और 10वें मिनट में यूरिम ली के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मेजबान टीम ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर ने शानदार बचाव करके उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा

दूसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने भारत पर दबाव बनाया क्योंकि उसने एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि, भारत की युवा गोलकीपर स्वाति ने शानदार बचाव करते हुए टीम इंडिया को मुकाबले में बनाए रखा।

भारतीय कप्तान रानी ने फिर 27वें मिनट में गोल करके टीम की बढ़त 2-1 कर दी। तीसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने वापसी की और 31वें मिनट में जुंगियुं सियो ने गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

भारत ने पांच मिनट के बाद मैच का निर्याणक गोल किया। गुरजीत कौर ने शानदार गोल करते हुए टीम इंडिया की बढ़त का अंतर 3-2 कर दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। अब भारतीय महिला हॉकी टीम अपना तीसरा मैच गुरुवार को खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें