फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का शेड्यूल हुआ जारी, भारत को पहले मैच में मिलेगी इस टीम से चुनौती

Wed, 28 Feb 2018 05:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ ने हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत की मेजबानी में होने वाला आगामी हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट के सभी मैच 16000 सीटों वाले भुवनेश्व के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इसकी तैयारी जोरों पर हैं।

विज्ञापन


इस साल हॉकी वर्ल्ड कप में कुल 16 इंटरनेशनल टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। सभी टीमों को 4 अलग-अलग पूलों में विभाजित किया गया है। विश्व की नंबर दो और रियो ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को पूल ए में रखा गया है। इसके अलावा पूल बी में न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस की टीमें भी हैं। इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन समेत विश्व की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया को पूल बी में रखा गया है।

विज्ञापन

हॉकी इंडिया - फोटो : toi
2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता बेल्जियम समेत इंडिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका को पूल सी में रखा गया है। इसके अलावा तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन नीदरलैंड समेत जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान को पूल डी में जगह मिली है।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में रोजाना कुल दो मैच खेले जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबले शाम 5 और 7 बजे खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन पूल सी के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मेजबान भारत और द. अफ्रीका के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में बेल्जियम और कनाडा आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें