फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey Asia Cup: भारतीय महिला टीम का विजयी क्रम जारी, सुपर 4 चरण में कोरिया को हराया; अब चीन से होगा सामना

Wed, 10 Sep 2025 06:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझू

सार

भारत के लिए वैष्णवी विट्ठल फाल्के (दूसरे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और ऋतुजा दादासो पिसल (59वें) मिनट ने गोल दागे। 
विज्ञापन
भारत बनाम कोरिया - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए सुपर चार चरण के पहले मैच में कोरिया को 4-2 से हराया। यह इस प्रतिद्वंद्वी की छह मैचों में चौथी जीत है। पूल बी में सात अंक लेकर शीर्ष पर रही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत के लिए वैष्णवी विट्ठल फाल्के (दूसरे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और ऋतुजा दादासो पिसल (59वें) मिनट ने गोल दागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतुजा के गोल से भारत ने जीत की सुनिश्चित
कोरिया के लिए दोनों गोल यूजिन किम ने 33वें और 53वें मिनट में किए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। भारत का अब अगला मुकाबला गुरुवार को चीन के साथ होगा। भारत ने शुरुआत में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और वैष्णवी की मदद से भारत ने खाता खोल लिया, जिन्होंने रिबाउंड पर गोल किया। उदिता के शुरुआती प्रयास को कोरियाई गोलकीपर ने रोक लिया था। संगीता के मैदानी गोल से भारत ने बढ़त पुख्ता कर ली। कोरिया की यूजिन ने भी एक गोल किया। लालरेमसियामी ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। किम ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 2-3 किया पर ऋतुजा के गोल से भारत ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। 

सविता पूनिया की अनुपस्थिति में बिचु देवी खारीबाम गोलकीपर के रूप में पहली पसंद रहीं। थाईलैंड और सिंगापुर के खिलाफ बांसुरी सालुंके को मौका मिला था। ग्रुप मैचों में भारत ने थाईलैंड को 11-0 से हराया, जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। सिंगापुर को 12-0 से रौंदा और सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें